Patna: औरंगाबाद हसपुरा थाना पुलिस ने छोटे भाई की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रविरंजन कुमार हसपुरा थाना क्षेत्र के महमदपुर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा और 1 गोली पुलिस ने बरामद किया है.
आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया एवं अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि मैं कर्ज चुकाने के लिए अपने घर की जमीन को बेचना चाहता था जिसे मेरा छोटा भाई छोटू कुमार नही बेचने दे रहा था. तथा वह हमेशा नशे की हालत में मुझे मारता था तथा मेरे सीने पर चढ़कर मेरा गला दबाकर मुझे जान से मारने की कोशिश किया करता था. उसका मेरी पत्नी के साथ अवैध संबंध भी था. इन सब से परेशान होकर मैंने अपने दोस्त हरेन्द्र सिंह से बहाना बनाकर एक देशी कट्टा एवं दो गोली मंगवाकर अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दिया. घटना में संलिप्त अन्य आरोपी के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को हसपुरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम-महमदपुर में छोटू कुमार को सोये अवस्था में अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई हैं. इस संदर्भ में हसपुरा थाना (कांड संख्या-225/25) में मामला दर्ज किया गया था. वही दाउदनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन कर किया गया. गठित एसआईटी टीम सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी विश्लेषण एवं आसूचना संकलन के आधार पर रविरंजन कुमार को ही इस घटना का आरोपी पाते हुए गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर ग्राम-महमदपुर स्थित आरोपी के दलान से 1 देशी कट्टा तथा 1 गोली बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *