Ranchi: बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में पिछले एक महीने में हुई 3 चोरी की घटनाओं का पुलिस ने उद्भेदन कर आधा दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी के 7 मोबाइल, सोने के जेवर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी में गौतम बाउरी उर्फ मिरीशंडा, राहुल कुमार बाउरी, रवि कुमार पाण्डेय, प्रिंस कुमार उर्फ कृष्ण, अमन राज उर्फ मनीष कुमार और कृष्ण कुमार का नाम शामिल है. सभी आरोपी चास थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर 7 पीस सोने कंगन, 3.50 ग्राम गला सोना, 7 मोबाइल, लोहे का चापड़, ताला तोड़ने की मशीन और 60 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.

तीन घरों में चोरी का खुलासा

मामले की जानकारी देते हुए चास एएसपी ने बताया कि 22 जुलाई, 11 एवं 15 अगस्त की रात में अज्ञात चोरों द्वारा घर की खिड़की तोड़कर जेवर, नगद पैसा और मोबाइल फोन की चोरी की गई थी.
इस संबंध में चास थाना (कांड संख्या- 94/26, 102/26 एवं 103/26) में मामला दर्ज किया गया था. बोकारो एसपी के निर्देश पर चास एएसपी के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया. उनके निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद हुआ. मुख्य आरोपी गौतम बाउरी उर्फ मिरीशंडा पर पहले से 2 मामले दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed