Patna: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की पटना टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नालंदा जिले के करांत/कराया परसुराय प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी (BCO) संतोष कुमार को 28,000 (अट्ठाईस हजार) रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अधिकारी को उनके ही कार्यालय परिसर से दबोचा गया.

प्रभार और जाँच रिपोर्ट भेजने के नाम पर मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, सांध (बाहापर) निवासी परिवादी अभिषेक कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि पैक्स प्रबंधक के पद पर नियुक्ति के बाद पूर्व पैक्स प्रबंधक द्वारा उन्हें कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) हिलसा को आवेदन देने के बाद SDO द्वारा प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार को जाँच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया था. आरोप है कि जाँच रिपोर्ट और प्रभार प्रतिवेदन भेजने के एवज में संतोष कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी.
शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने का प्रमाण सही पाया गया. इसके बाद 22 सितंबर को निगरानी थाना में मामला (कांड सं.-110/26) दर्ज किया गया.
अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक के अनुरोध पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया. बुधवार को धावा दल ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संतोष कुमार को प्रखंड कार्यालय परिसर से 28,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed