Ranchi: गिरिडीह के महेशमरवा स्थित घर के तहखाने में चल रहे अवैध मिनी गन फैक्ट्री का गाण्डेय थाना पुलिस ने खुलासा किया है. दो दिन पूर्व ही हथियार बनाने के उपकरण, मशीन के साथ कारीगर को लाया गया था. गिरफ्तार आरोपी में देवघर जिले के मार्गोमुंडा थाना क्षेत्र के अस्ता निवासी शायर अली, खरजोरी निवासी फुरकान अंसारी, बिहार के मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी मो० चुन्ना उर्फ वसीम, मो० शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम, मो० मंगली और मो० कमरुदीन उर्फ सदना का नाम शामिल है. वही मुख्य आरोपी देवघर का उस्मान अंसारी फिलहाल फरार चल रहा है. पुलिस मौके पर से 6 देशी पिस्टल, 11 मैगजीन, 7.65 एमएम का 5 गोली, 12 अर्धनिर्मित पिस्टल, 13 पिस्टल का बैरल, 12 पिस्टल का स्लाईड, 4 लोहा का डाइस, 6 बेस मिलिंग मशीन, 2 मैगजीन बनाने का डाइस, 1 हैन्ड ड्रिल मशीन, 3 हथौड़ी, 1 स्प्रिंग बंडल, पिस्टल बट बनाने में प्रयुक्त 12 सनमाइका प्लेट, पिस्टल का स्लाइडिंग छड़ बनाने में प्रयुक्त 8 लोहे का छड़, 25 रेती, 2 लोहा का प्लेट, मैगजीन बनाने में प्रयुक्त 15 लोहा का फ्रेम, 3 पिलास, 4 पेचकस, 4 हेक्सा ब्लेड, 18 छेनी, 4 लोहे का प्लेट, 6 मोबाईल और एक बाईक (JH10V5330) पुलिस ने बरामद किया है.
हथियार निर्माण करते रंगेहाथ पकड़े गये आरोपी
मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने गुरुवार को बताया कि बीते रात विभिन्न माध्यमों से गुप्त सूचना मिली कि गाण्डेय थाना क्षेत्र के महेशमरवा गांव में शायर अली नामक व्यक्ति के घर में कुछ लोग 2-3 दिन से रह रहे हैं. जो हथियार निर्माण में संलिप्त है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम महेशमरवा स्थित शायर अली के घर को घेरकर छापामारी किया. छापामारी के क्रम में शायर अली के घर में जमीन के नीचे बनाए गए कमरे से 5 लोगों को अवैध पिस्टल का निर्माण करते हुए रंगे हाथ पकडा गया. इस दौरान कमरे से पिस्टल, गोली, मैगजीन, अर्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल के पुर्जे एवं पिस्टल बनाने में प्रयोग किये जाने वाले मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया. पुछ-ताछ के क्रम में आरोपी ने बताया कि शायर अली, मुख्य अपराधी उस्मान अंसारी एवं गिरफ्तार अन्य अपराधी के सहयोग से हथियार बनाने का सामान एवं मशीन दो दिन पूर्व मुंगेर से लाया था. एवं गाण्डेय स्थित अपने घर में अवैध पिस्टल का निर्माण करा रहा था. पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी बिहार एवं अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराध में जेल जा चुके है. मो० चुन्ना, मो० कमरुदीन और मो० शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम के विरुद्ध बिहार के सारण में मामला दर्ज है.
