Ranchi: ट्रांसफार्मर कॉयल चोरी में शामिल आरोपी को पुलिस पलामू के सिरहा में गिरफ्तार कर लिया है. उँटारी थाना क्षेत्र के लहर बंजारी निवासी गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार चौधरी के पास से ट्रांसफार्मर कॉइल बाईक (JH03AP-2800), एक मोबाइल और पार्ट-पुर्जा खोलने वाला रिंच पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार उँटारी रोड थाना (कांड सं०-14/26) में दर्ज मामले के अनुसंधान के क्रम में पाण्डू अंचल निरीक्षक कैम्प रेहला के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जब ग्राम सिरहा पहुँचा, तभी बाईक सवार पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. भाग रहे आरोपी कमलेश कुमार चौधरी को छापामारी दल घेराबंदी कर पकड़ा. आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रांसफार्मर कॉयल, बरामद किया गया. छापामारी के क्रम में एक मोबाइल फोन एवं पार्ट-पुर्जा खोलने वाला रिंच भी बरामद किया गया.
