Patna: न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारा, जहानाबाद भेजा गया अरवल का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना को गंभीरता से लेते हुए अरवल एसपी ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है. साथ ही, मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश एसडीपीओ को दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार अरवल थाना (कांड संख्या 400/26) में दर्ज मामले में अरवल जिले के बैदराबाद के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी रामबाबू को न्यायालय में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय कारा, जहानाबाद भेजा गया था. इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी अनुशासनिक कार्रवाई

आरोपी के फरार होने की सूचना मिलने के बाद अरवल एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया. उनके निर्देश पर इस घटना के संबंध में काको थाना में कांड दर्ज करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. घटना के दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की जांच की जिम्मेदारी एसडीपीओ को सौंपी गई है. उन्हें जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed