Ranchi: जमशेदपुर में ग्रोसरी दुकान से डोडा के साथ आरोपी को गोलमुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बेसन, आटा और मसाले के आड़ में नशे का कारोबार का खुलासा करते हुए दुकानदार को पुलिस दबोच लिया है. गिरफ्तार आरोपी बलराम महतो गोलमुरी थाना क्षेत्र के लाईन नं0 02, हिन्दू बस्ती का रहने वाला है. मौके पर से सोना चना बेसन के पैकेट, शिव होल वेट (गेहूँ) चक्की आटा, पीवाई टरमरिक पाउडर (हल्दी) पैकेट, पीवाई रेड चिली पाउडर पैकेट, रिश्ता होल चक्की फेश आटा पैकेट से कुल 88 किग्रा डोडा
और मोबाईल बरामद किया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गोलमुरी थाना (काण्ड सं0-17/26) में दर्ज मामले में गुप्त सूचना के आधार पर मकान नं0 75 एम०एस०, न्यू अपना शॉप नामक ग्रोसरी दूकान में बलराम महतो के दूकान में छापामारी किया गया. छापामारी के कम में दूकान के अन्दर छुपा कर रखे प्लास्टिक के बोरों में रखा बहुत सारे मसाले एवं आटा, बेसन लिखा प्लास्टिक का पैकेट मिला. सभी बोरा को खोल के जाँच करने पर 256 पैकेट डोडा बरामद किया गया. प्रारंभिक पूछताछ में अवैध मादक पदार्थ के धंधे से जुड़े कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं. आरोपी को डोडा की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. पुलिस इसकी जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed