Patna: नालंदा के दयालपुर में बारात लगने समय हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवती जख्मी होने का मामला सामने आया है. पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी रिश्तेदार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. अस्थावां थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी गिरफ्तार आरोपी अवधेश कुमार के निशानदेही पर एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात 00:15 बजे ग्राम दयालपुर में एक बारात लगने के समय हर्ष फायरिंग में सिवानी कुमारी के पैर में गोली लगने की सूचना चण्डी थाना को मिली. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचक छानबीन किया तो पता चला कि अवधेश कुमार के द्वारा बारात लगने के समय हर्ष फायरिंग की गई थी. जिसमें सिवानी कुमारी के बायें पैर के पंजा के उपरी हिस्सा में गोली लगी. पुलिस जख्मी सिवानी कुमारी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल चण्डी लाया. जहाँ से इलाज के बाद जख्मी सिवानी कुमारी को उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया. वही मामले को लेकर पीड़िता का फर्दबयान लेने का प्रयास किया गया, परंतु पीड़िता ने थाना पहुँचकर लिखित आवेदन देने की बात कही. चूंकि हर्ष फायरिंग करने वाले अवधेश कुमार जख्मी सिवानी कुमारी के रिश्तेदार लगते है. जिस कारण पीड़िता के परिजन का आवेदन प्राप्त नहीं होने की स्थिति में घटना को सत्यापित करने वाले एएसआई सतीश कुमार सिंह के टंकित आवेदन के आधार पर चण्डी थाना (कांड सं0-150/26) में मामला दर्ज किया गया. छापामारी के क्रम में आरोपी अवधेश कुमार को मोहम्मदपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. जिस संबंध में अस्थावों थाना (कांड सं0-61/26) अलग से आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है. आरोपी को चण्डी थाना (कांड सं0-150/26) में दर्ज मामले में रिमाण्ड पर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *