Patna: भागलपुर जिले के सुलतानगंज नगर परिषद अध्यक्ष राजकुमार गुड्डू एवं कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. हत्याकांड में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के उद्देश्य से भागलपुर जोन के आईजी के स्तर से भागलपुर एसएसपी के समर्पित प्रस्ताव के आधार पर इनाम की घोषणा की गई है. उपसभापति नीलम देवी पर 25000 रुपये बेटे मनीष कुमार और अंकित कुमार पर 50,000-50,000 रुपये इनाम घोषित किया गया है. पुलिस प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त आरोपी के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा घोषित पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा. पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

बता दे कि सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में 28 अप्रैल को बदमाशों ने सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी को गोली मार दिया था. इसमें कार्यपालक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति का पटना में इलाज के दौरान मौत हुई थी. घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने मुख्य आरोपित व उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव को गिरफ्तार कर लिया था. दूसरे दिन मुख्य आरोपित रामधनी पुलिस अभिरक्षा से भागने के दौरान हुई मुठभेड़ में मारा गया था. घटना में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार और परमेश्वर सहनी भी गोली लगने से घायल हुए थे. पुलिस अब तक कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *