Patna: लखीसराय के खडगवारा स्थित घर से शराब लोड पिकअप रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने जब्त किया है. आधा दर्जन आरोपी को भी मौके पर से गिरफ्तार किया है. बरामद शराब का खेप झारखंड के बोकारो जिले से मंगाया गया था गिरफ्तार आरोपी में कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ला के रहने वाले राजा पासवान, अभिषेक कुमार, लखीसराय थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी छोटु कुमार उर्फ विवेक कुमार, पचना रोड के रहने वाले संतोष कुमार, झारखंड के बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी निवासी रूपेश कुमार साव और दीपक कुमार का नाम शामिल है. मौके पर से Royal Stage Premium Whisky का 154 पेटी, पिकअप (BR02GD7419), ई-रिक्शा, 8 मोबाईल, 25 बोरा कच्चा कुरकुरे और 5200 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खड़गवारा में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब तथा अन्य मादक पदार्थ की बिक्री करते है तथा उनके द्वारा शराब की एक बड़ी खेप उतरवाई जा रही है. सूचना पर रामगढ़ थानाध्यक्ष दलबल के साथ ग्राम खडगवारा 06 नम्बर से आगे लखीसराय-रामगढ़चौक सड़क किनारे में अशोक यादव के सड़क के किनारे स्थित मकान में घेराबंदी कर छापेमारी की गई. छापेमारी के क्रम में ग्राम खडगवारा के अशोक यादव के मकान के अन्दर एक महिन्द्रा पिकअप गाड़ी को लगाकर बाहर से दरवाजा बन्द कर शराब उतारा जा रहा था. छापेमारी दल 154 पेटी Royal Stage Premier Whisky अंग्रेजी शराब बरामद किया. साथ आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी से पूछताछ कर अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.
