Saharsa: बैजनाथपुर में पेट्रोल पम्प पर नोजल मैन पर फायरिंग और सुलिंदाबाद स्थित सीएसपी समेत अन्य लूट की वारदात में शामिल लुटेरा गिरोह के एक अपराधी के साथ एक विधि विरुद्ध बालक को पुलिस निरुद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपी में पतरघट थाना क्षेत्र के धबोली निवासी अमर कुमार और एक विधि विरूद्ध बालक का नाम शामिल है. आरोपी के पास से दो बाईक, दो मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि विगत कुछ दिनों से एक अंतरजिला लूटेरा गिरोह सहरसा एवं मधेपुरा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था. सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदाबाद स्थित सीएसपी केंद्र से लूट, बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के श्री स्थित पूजा पेट्रोल पम्प पर नोजल मैन से गोली चला कर लूट, बसनही थाना क्षेत्र के मंगवार डीह टोला के पास एसबीआई सीएसपी से हथियार का भय दिखाकर लूट तथा मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक मे लूट की वारदात को अंजाम दिया था. गिरोह के उद्भेदन के लिए सहरसा और मधेपुरा एसपी के नेतृत्व में दोनों जिला के एसडीपीओ, थानाध्यक्ष एवं एसटीएफ के साथ एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापेमारी एवं आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के साथ तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अमर उर्फ भोला को गिरफ्तार किया. एवं एक विधि विरूद्ध निरूद्ध किया. पुछताछ के क्रम में आरोपी ने सहरसा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए लूट की वारदात में अपनी संलिपत्ता स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर लूट की घटना में प्रयुक्त समानो को बरामद किया गया. आरोपी को रिमांड में पुछताछ करने पर अन्य लूट की घटना का उद्भेदन होने की संभावना है. अन्य आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है. गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. गिरोह के मास्टर माइंड के विरूद्ध रिवार्ड घोषित किया जा रहा है. लूटेरा गिरोह के द्वारा लगभग हर दूसरे दिन लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था. गिरफ्तार आरोपी सदर, बैजनाथपुर और मधेपुरा जिले के भर्राही थाना में दर्ज मामले में वांछित चल रहा था.
