Ranchi: सिगरेट नही मिलने पर दुकान में आग लगाकर 10 लाख की संपत्ति जलाने में शामिल आऱोपी के साथ नाबालिग को पलामू के सदर थाना पुलिस निरुद्ध किया है. गिरफ्तार आरोपी में सदर थाना क्षेत्र के सुआ निराला टोला का रहने वाला ओमप्रकाश कुमार सिंह और एक निरुद्ध नाबालिग शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च को होली के दिन सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सुआ, निराला टोला में शराब के नशे में दो युवकों द्वारा दुकानदार से सिगरेट नहीं मिलने पर दुकान में आग लगाने का मामला सामने आया. इस घटना में दुकान में रखा शादी का सामान सहित लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई. इस संबंध में दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना (कांड संख्या- 23/26) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में ओमप्रकाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक नाबालिग बालक को निरुद्ध किया गया है.। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है. निरुद्ध नाबालिग बालक को बाल सुधार गृह भेजा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed