Patna:मोरकाही थाना क्षेत्र स्थित वासा पर चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए एसटीएफ ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही मौके पर से निर्मित हथियार, अर्धनिर्मित हथियार के साथ भारी मात्रा में निर्माण में प्रयुक्त सामग्रियों को बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में इंजमामुल उर्फ अप्पु, वसीम उर्फ वसुआ और मो० सदरूल का नाम शामिल है. तीनो आरोपी मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह का रहने वाला है.
बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए खगड़िया एसपी ने बताया कि अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान जारी है. इसी क्रम में मोरकाही थाना पुलिस एवं एसटीएफ टीम के संयुक्त कार्रवाई में मोरकाही थाना क्षेत्र के ग्राम कामाधान बहियार में स्थित गुड्डु यादव के वासा पर छापामारी करते हुए मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि नौ आरोपी भागने में सफल रहा. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है. इस संबंध में मोरकाही थाना (कांड सं0-111/25) में मामला दर्ज किया गया है.
इंजमामुल उर्फ अप्पु का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मुंगेर के मुफ्फसिल थाना में तीन मामला दर्ज है. वही वसीम उर्फ वसुआ के विरुद्ध मुंगेर के मुफ्फसिल थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.

इन समानों की हुई है बरामदगी

पुलिस मौके पर से 3 पिस्टल, 1 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 1 .315 बोर का मीसफायर गोली, 2 32 बोर का गोली, 1 खोखा, 8 मैगजीन, 3 अर्द्धनिर्मित मैगजीन, 1 भांथी, 7 बेस पटरा सहित, 2 ड्रील मशीन, 6 कट्टा का बॉडी, 30 कट्टा बॉडी प्लेट, 6 कट्टा का अर्द्धनिर्मित, 2डैमर, 3 हैण्ड बेस, 1 लेहाय पटरा,2 हथौड़ी, 10 बड़ा रेती, 10 गोल रेती,20छोटा रेती, 4 आरी फेम, 2 पिस्टल अर्द्धनिर्मित बैरल,1कट्टा बैरल पाइप,7साईकिल का फोक, 1 रीमर, 35हेक्सा ब्लेड, 7मैगजीन स्त्रींग, 7पिस्टल स्त्रींग, 1 बटाली, 3 की पैड मोबाईल और 1 एंड्राइड मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed