Ranchi: गुमला के तांती स्थित जंगल से हथियार के साथ एरिया कमांडर दस्ता के एक उग्रवादी के साथ पकड़ा गया है. गिरफ्तार उग्रवादी में एरिया कमांडर प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया और छोटू नायक का नाम शामिल है. दोनो डुमरी थाना के रहने वाले है. पकड़े गए उग्रवादी के पास से 1 पिस्टल, 1 सिक्सर, 1 मैगजीन, 5 गोली और 2 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मंगलवार को घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर लगातार नक्सलियों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि डुमरी थाना क्षेत्र ग्राम-तांती के जंगलो में जेजेएमपी का एरिया कमाण्डर प्रवीण एक्का अपने दस्ता के साथ भ्रमणशील है. एवं कोई बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है. सूचना पर चैनपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. सूचना का सनहा दर्ज करते हुए छापामारी दल ग्राम-तांती के जंगल में पहुँची, जैसे ही ग्राम तांती पहुँचे तो देखे कि कुछ लोग गाँव के सामने वाले जंगल में हैं. छापामारी दल को अपनी ओर आता देख कुछ संदिग्ध जंगल की ओर भागने लगा. छापामारी दल घेराबंदी करते हुए खदेड़ कर एरिया कमांडर प्रवीण एक्का व छोटू नायक को पकड़ा गया.
तलाशी के दौरान प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया के पास से एक पिस्टल, एक मैगजीन, 3 गोली एवं एक मोबाईल तथा छोटू नायक के पास से एक सिक्सर, 2 गोली एवं एक मोबाईल बरामद किया गया.
प्रवीण एक्का उर्फ अड़िया के विरूद्ध विशुनपुर थाना पूर्व से एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed