Patna: स्कार्पियो सवार गांजा तस्कर पिता-पुत्र भोजपुर के फतेपुर बाजार के पास पुलिस गिरफ्तार गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में शशिभूषण सिंह और उसका पुत्र सूरज कुमार का नाम शामिल है. आरोपी चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर वार्ड न० 05 का रहने वाला है. आरोपी के पास से 28.08 किग्रा गांजा, चारपहिया वाहन और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार अहले सुबह करीब 04:30 बजे फतेपुर बाजार में रात्रि गस्ती के क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि गांजा लेकर एक उजला रंग का स्कार्पियो से बिहटा से पिरो कि तरफ जा रहा है. सूचना पर पिरो एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम फतेपुर बाजार के पास सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ किया. जिसमे चालक सहित दो संदिग्ध को बिहार एसटीएफ पकड़ लिया. पूछ-ताछ में चालक शीट पर बैठा शशिभूषण सिंह एवं पीछे वाली शीट पर बैठे सूरज कुमार के साथ गाड़ी का तलाशी लिया गया. इस दौरान 28.08 किग्रा गांजा बरामद किया गया. पूछ-ताछ करने पर आरोपी ने बताया कि आज ही गांजा जैसा मादक पदार्थ को इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा के रहने वाले सुरेश सिंह (राय) से गांजा लिए है एवं इस गांजा को हम अपने गाँव में दोनों बाप-बेटे मिलकर बेचते है. शाशिभूषण सिंह ने बताया कि ये पूर्व में भी मादक पदार्थ को सुरेश सिंह से लेकर आपने गाँव में बेचते है. आगे बताये कि उक्त गाड़ी उजला रंग का स्कार्पियो मेरे ही नाम का है. जिससे हम दोनों बाप-बेटे इस मादक पदार्थ का क्रय विक्रय करते है. इस संबंध में सिकरहट्टा थाना (कांड सं0-42/2026) में मामला दर्ज किया गया है.
