Patna: पूर्वी चंपारण के चिरैया बीआरसी कार्यालय से डाटा इन्ट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर प्रकाश श्रीवास्तव को 10 हजार रुपये लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है. आरोपी कटौती की गई वेतन को चढ़ाने के एवज रिश्वत मांग रहा था.
निगरानी से मिली जानकारी के अनुसार मणिभूषण कुमार पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराया था. दर्ज शिकायत में बताया गया कि आरोपी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर कटौती की गई वेतन को चढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग रहा है. ब्यूरो जब शिकायत का सत्यापन कराया तो आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया. इस संबंध में निगरानी थाना (कांड सं0-80/25) में मामला दर्ज किया गया. वही अनुसंधानकर्ता डीएसपी मो० वसीम फिरोज के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया. धावादल कार्रवाई करते हुए प्रखण्ड संसाधन केन्द्र चिरैया के डाटा इन्ट्री ऑपरेटर प्रकाश श्रीवास्तव को 10,000 रूपये रिश्वत लेते बीआरसी कार्यालय चिरैया से गिरफ्तार किया गया.
