Ranchi: रामगढ़ के छत्तरमाण्डू स्थित M.R Sons Motors यार्ड में खड़े पिकअप भैन में डाला के नीचे बने अवैध बॉक्स से शराब पुलिस ने बरामद किया है. वही चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी में बिहार के जहानाबाद जिले के न्यू मोहल्ला के रहने वाले चालक सह मालिक मो खलील अहमद और खलासी नजीर हुसैन का नाम शामिल है. मौके पर से पिकअप भैन (JH03AS-0790), 125 पीस Royal Stage, 600 पीस Hayward 5000 और 2 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ एसपी को गुप्त सूचना मिली कि ASHOK LEYLAND के पिकअप भैन में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन कर बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर रामगढ़ थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया. प्रभारी धाना प्रभारी दलबल के साथ छत्तरमाण्डू स्थित M.R Sons Motors यार्ड पहुँचकर, यार्ड में खड़े एक ASHOK LEYLAND कंपनी का सफेद रंग का पिकअप भैन (JH03AS-0790) के डाला का जब जांच किया गया तो डाला के निचे फर्स पर लगा लोहे का चदरा का प्लेट को खोल कर देख तो निचे बॉक्स बना हुआ था. जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब एवं केन बियर छुपा कर रखा गया था.
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि हम दोनो भाई बिहार में नकली शराब का अवैध कारोबार करते है. अवैध नकली शराब का सप्लाई सुरेश नामक व्यक्ति करता है जो मुरी जिला रांची का रहने वाला है.
वाहन चालक सह मालिक मो० खलील अहमद, खलासी नजीर हुसैन, रांची के मुरी निवासी सुरेश एवं अन्य अज्ञात शराब तस्करों के विरूद्ध रामगढ़ थाना (काण्ड सं0-224/25) में मामला दर्ज किया गया है.
