Patna: पूर्णिया में परबॉयल्ड राइस मिल स्थापित करने को मंजूरी दी गई है. वही पटना के धनौत में 100 बेड वाला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्णिया के डगरूआ में शिव शक्ति चावल उद्योग प्राइवेट लिमिटेड को 160 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाली परबॉयल्ड राइस उत्पादन इकाई की स्थापना के लिए कुल 16 करोड़ 78 लाख 54 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की मंजूरी प्रदान की गई है.
उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नए निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि परबॉयल्ड राइस उद्योग की स्थापना से आसपास के किसानों अपनी फसल बेचने के लिए बड़ा बाजार मिलेगा. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी साथ ही और कृषि क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा.

पटना के धनौत में बनेगा 100 बेड वाला मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना के धनौत (दानापुर) में 100 बेड क्षमता वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की स्थापना के लिए क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश की स्वीकृति प्रदान की गई है.
उन्होंने कहा इस फैसले से पटना में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी, मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। यह परियोजना बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नियमावली-2016 के तहत है, जिसके अंतर्गत निवेशकों को वित्तीय सहायता और मंजूरी दी जाती है.
श्री चौधरी ने कहा यह स्वीकृति इस शर्त पर दी गई है कि इकाई बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 के सभी पात्रता मानकों को पूरा करे. पात्रता पूरी न करने पर स्वीकृति स्वतः निरस्त मानी जाएगी. उन्होंने कहा कि वित्तीय प्रोत्साहन का निर्धारण वास्तविक परियोजना व्यय के आधार पर किया जाएगा और परियोजना लागत की गणना में कम राशि को मानकर अनुदान स्वीकृत होगा. इकाई केवल उन्हीं मदों में प्रोत्साहन के लिए पात्र होगी, जो उसने पूर्व में प्राप्त नहीं किए हैं.
उपमुख्यमंत्री ने कहा बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही है. सरकार की कोशिश है कि बिहार मेडिकल हब के रूप में विकसित हो.
श्री चौधरी ने कहा कि इसी उद्देश्य से क्योरमार्क हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ 45 लाख 43 हजार रुपये के निजी पूंजी निवेश को स्वीकृति प्रदान की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed