Ranchi: पलामू जिले के हुसैनाबाद से हैदरनगर जाने वाली सड़क पर नहर के नजदीक वाहन चेकिंग करते पुलिस को देख भाग रहे आरोपी को हथियार के साथ पकड़ा गया है. गिरफ्तार आरोपी बिहार के औरंगबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी सुमेर कुमार और रविकांत कमार का नाम शामिल है. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक गोली, बाइक (BR26X5797) और दो स्मार्ट फोन पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दैनिक रूप से वाहन चेकिंग ड्यूटी हुसैनाबाद से हैदरनगर जाने वाली सड़क पर नहर के पास लगाया गया था. इसी दौरान बाइक सवार दोनो आरोपी वाहन चेकिंग करते पुलिस को देख बाइक को भगाने का प्रयास करने लगा. हालांकि कुछ दूर आगे आरोपी को दबोच लिया गया. आरोपी के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना (कांड संख्या-187/25) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed