Ranchi: पलामू के कोरटा चमरदोहरी जंगल स्थित विश्रामपुर रोड में बोल्डर रख सड़क जाम कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपी को नवाबाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मनातू थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी रविन्द्र सिंह, नवाबाजार थाना क्षेत्र के रजदीरया निवासी उमेश सिंह और राधे सिंह का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात गुप्त सूचना मिली कि नवाबाजार थाना क्षेत्र के कोरटा चमरदोहरी जंगल में विश्रामपुर रोड में अज्ञात अपराधी पक्की सड़क को बोल्डर (पत्थर) से जाम कर लुटपाट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में है.
सुचना पर पुलिस दलबल के साथ सिविल गाड़ी से कोरटा चमरदोहरी जंगल पहुंचे. तो देखा कि ईटको से विश्रामपुर जाने वाली पक्की सड़क को बोल्डर से पुरी तरह जाम है. गाड़ी रूकने के बाद तीन आरोपी आया, लेकिन पुलिस को देखकर भागने लगा. जिसका पीछा कर घेराबन्दी करते पकड़ा गया. आरोपी से अलग-अलग करके कड़ाई से पूछ ताछ करने पर अपने स्वीकारोक्ति बयान एक ही बात सड़क को बोल्डर से जाम करके लूट-पाट करने की बात बताया. इस संदर्भ में नावाबाजार थाना (कांड सं0-53/25) मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *