Patna: किशनगंज में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारत-नेपाल सीमा के नजदीक बंगलादेशी दंपत्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी में बंगालादेश के शफीकुल इस्लाम और उसकी पत्नी परी खातून का नाम शामिल है. पुलिस दोनो की तलाशी में एक मोबाईल, चार्जर, कपड़ा एवं परी खातुन का भारतीय आधार कार्ड बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक एसएसबी एवं सुखानी थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध बंगलादेशी नागरिक सीमा स्तंभ संख्या-119/01 होकर भारत से नेपाल जाने की फिराक में है. सूचना पर सुखानी थाना पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम सीमा स्तंभ संख्या-117/01 के समीप पहुंची तो देखा कि दोनो संदिग्ध अवस्था में ग्राम-कादोगाँव की ओर से सीमा स्तंभ संख्या-117/01 की ओर आ रहा है. दोनों पुलिस को देखकर भागने लगा. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस दबोच लिया. आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया गया है. आरोपी के विरुद्ध सुखानी थाना में मामला दर्ज कर दोनो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *