Patna: अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ पूर्णिया पुलिस ने कार्रवाई की है. हिस्ट्रीशीटर की सतत निगरानी में लापरवाही बरतने के आरोप में मरंगा थाना में पदस्थापित एसआई अरविंद पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

निगरानी में चूक के बाद अपराधी ने की लूट

पुलिस के अनुसार, संबंधित हिस्ट्रीशीटर की नियमित निगरानी नहीं किए जाने के कारण अपराधकर्मी ने मधुबनी थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को संबंधित पुलिस पदाधिकारी की कार्य में लापरवाही के रूप में देखा गया है. पूर्णिया एसएसपी ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *