Patna: पटना जिले के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 7.65 एमएम के 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार उर्फ रूखा और संगीता देवी के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, सात नवंबर की रात करीब 10:10 बजे गश्ती के दौरान सूचना मिली कि तारेगना शांतिनगर निवासी संगीता देवी के घर पर अपराधी अखिलेश कुमार उर्फ रूखा हथियारों की खरीद-बिक्री कर रहा हैय सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संगीता देवी के घर की घेराबंदी की और छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर में रखे एक बक्से की तलाशी ली. इसमें से एक देशी पिस्टल, चार मैगजीन और 7.65 एमएम के 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने मौके से अखिलेश कुमार उर्फ रूखा और संगीता देवी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अखिलेश कुमार उर्फ रूखा मसौढ़ी थाना क्षेत्र के मणिचक गांव का रहने वाला है, जबकि संगीता देवी तारेगना शांतिनगर की निवासी हैय इस मामले में मसौढ़ी थाना (कांड संख्या 1094/26) में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed