Saharsa: पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे सघन नशा विरोधी अभियान के तहत सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 306 ग्राम स्मैक, 2,11,580 रुपये नकद और कई अन्य दस्तावेज बरामद करते हुए एक महिला समेत तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के  भौरा नया टोला वार्ड नं0-01 के रहने वाली पूजो कुमार, बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया के रहने वाले अमित कुमार और एक महिला शामिल है.

किराए के मकान से चल रहा था सिंडिकेट

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार, सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के शर्मा चौक स्थित राजेन्द्र प्रसाद भगत के किराए के मकान से नशीले पदार्थों के क्रय-विक्रय का खेल चल रहा था. सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई करते हुए मकान की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे पूजो कुमार को हिरासत में लेकर जब कमरे की तलाशी ली गई, तो मौके से 306 ग्राम स्मैक, 2,11,580 रुपये नगद, 3 बैंक पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड और 3 मोबाइल फोन बरामद हुए. मौके से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर इस कारोबार में संलिप्त एक अन्य आरोपी अमित कुमार को भी पुलिस ने दबोच लिया. गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर महिषी थाना में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला (कांड सं0-49/2024) दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed