Ranchi: जमशेदपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध पर अंकुश लगाने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है. कोल्हान डीआईजी के अनुमोदन के बाद 26 पुलिस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत साकची थाना से पु०अ०नि० अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं, अब तक कोवाली थाना प्रभारी का पद संभाल रहे पु०अ०नि० मुकेश कु० साव को साकची थाना में पदस्थापित किया गया है.
सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब नए पदस्थापित स्थान पर योगदान देकर पदभार संभालने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही, अगले 7 दिनों के भीतर थाना मालखाना का प्रभार सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी गई है; लापरवाही बरतने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है.
तबादला हुए सभी 26 अधिकारियों की सूची
• पु०नि० चन्दन कुमार – थाना प्रभारी आजादनगर से पुलिस केन्द्र, गोलमुरी
• पु०नि० राजन कुमार – साईबर अपराध थाना से थाना प्रभारी, आजादनगर
• पु०नि० मधुसूदन दे – थाना प्रभारी, सोनारी से साईबर अपराध थाना
• पु०नि० संजय सुमन – थाना प्रभारी, गोलमुरी से थाना प्रभारी, सोनारी
• पु०नि० प्रशांत कु० सिंह – सी०सी०आर० से थाना प्रभारी, गोलमुरी
• पु०नि० राजेन्द्र कु० मुण्डा – थाना प्रभारी, घाटशिला से थाना प्रभारी, परसूडीह
• पु०नि० भूषण कुमार – साईबर अपराध थाना से थाना प्रभारी, घाटशिला
• पु०नि० अविनाश कुमार – थाना प्रभारी, परसूडीह से साईबर अपराध थाना
• पु०नि० शंकर कुमार – यातायात थाना प्रभारी, साकची से पुलिस केन्द्र, गोलमुरी
• पु०नि० नित्यानंद प्रसाद – थाना प्रभारी, मानगो से यातायात थाना प्रभारी, साकची
• पु०नि० बिरेन्द्र कुमार – अंचल निरीक्षक, घाटशिला अंचल से थाना प्रभारी, मानगो
• पु०नि० अजय कुमार – पुलिस केन्द्र, गोलमुरी से अंचल निरीक्षक, घाटशिला अंचल
• पु०अ०नि० शंकर प्र० कुशवाहा – थाना प्रभारी, बहरागोड़ा से गोलमुरी थाना
• पु०अ०नि० रवि होनाहागा – गोलमुरी थाना से थाना प्रभारी, बहरागोड़ा
• पु०अ०नि० अभिषेक कुमार-1 – थाना प्रभारी, बरसोल से परसूडीह थाना
• पु०अ०नि० कुमार इन्द्रेश – बिष्टुपुर थाना से थाना प्रभारी, बरसोल
• पु०अ०नि० सुनिल कुमार भोक्ता – थाना प्रभारी, श्यामसुन्दरपुर से गोलमुरी थाना
• पु०अ०नि० पवन कुमार-1 – परसूडीह थाना से थाना प्रभारी, श्यामसुन्दरपुर
• पु०अ०नि० अशोक कुमार-2 – थाना प्रभारी, कमलपुर से पुलिस केन्द्र, गोलमुरी
• पु०अ०नि० धनंजय पासवान – कदमा थाना से थाना प्रभारी, कमलपुर
• पु०अ०नि० मुकेश कु० साव – थाना प्रभारी, कोवाली से साकची थाना
• पु०अ०नि० अमित कुमार चौधरी – साकची थाना से थाना प्रभारी, कोवाली
• पु०अ०नि० अनुज कुमार सिंह – थाना प्रभारी, मुसाबनी से परसूडीह थाना
• पु०अ०नि० करमपाल भगत – परसूडीह थाना से थाना प्रभारी, मुसाबनी
• पु०अ०नि० पंचम तिग्गा – थाना प्रभारी, डुमरिया से कदमा थाना
• पु०अ०नि० अमित कुमार-3 – मानगो थाना से थाना प्रभारी, डुमरिया
