Patna: जदिया थाना क्षेत्र में मवेशी कारोबारियों से हुई 2 लाख रुपये की लूट के मामले में सुपौल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके पास से हथियार, गोली और नगद भी बरामद किए गए हैं. अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के छड़ापट्टी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी मो. शहाबुद्दीन के पास से एक मास्केट, 9 गोली, एक मोबाइल औऱ 13,500 रुपये नगद पुलिस ने बरामद कर जब्त किया है.

क्या है मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जदिया थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने 2 मवेशी कारोबारियों को हथियार का भय दिखाकर 2,00,000 रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था. वादी के लिखित आवेदन पर जदिया थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. सुपौल एसपी के निर्देश पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित की गई. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने अररिया जिला से आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed