Patna: कैमूर एसपी ने लापरवाही और संदिग्ध आचरण के आरोप में चाँद थाना के थानाध्यक्ष एसआई भागीरथ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को ग्राम-चौरी में एक 20 वर्षीय युवती के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था. इस प्रकरण में केस थाना मैनेज करने के लिए चाँद थाना के नाम पर चाँद बाजार का एक दुकानदार पीड़ित पक्ष से पैसे की मांग कर रहा था. इस संबंध में चाँद थाना (कांड संख्या 314/26) में दर्ज मामले के आरोपी धन्नजय सिंह उर्फ भंटु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

एसडीपीओ की जांच में खुलासा

इस प्रकरण में थानाध्यक्ष की भूमिका की जांच भभुआ एसडीपीओ से कराई गई. जांच में चांद थानेदार भागीरथ कुमार की भूमिका संदिग्ध पाई गई. इसे उनके कर्तव्य के प्रति लापरवाही, मनमानेपन एवं संदिग्ध आचरण का परिचायक माना गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर कैमूर एसपी ने उक्त आरोप में चाँद थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed