Ranchi: टूरियन वर्ल्ड स्कूल, रांची में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित CBSE East Zone Archery Championship 2026 में झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया. गुमला की होनहार तीरंदाज श्रेया उरांव ने 40 मीटर दूरी स्पर्धा में शानदार निशानेबाजी करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. वहीं अनुष्का तिवारी ने भी सटीक निशाने लगाकर कांस्य पदक जीतकर झारखंड को गौरवान्वित किया.

देश भर के खिलाड़ियों को दी मात

इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था. कड़ी टक्कर के बीच श्रेया और अनुष्का ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. दोनों के पदक जीतते ही स्टेडियम में “झारखंड-झारखंड” के नारे गूंज उठे. दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने खुशी जताई. कोचों का कहना है कि श्रेया और अनुष्का की सफलता राज्य के युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी. खेल विभाग के अधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *