Ranchi: श्रावणी मेला 2026 में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी गई है. पुलिस मुख्यालय ने निर्देश जारी किया है कि मेला ड्यूटी में लगाए गए सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को “देशीय यात्रा भत्ता” का 80 प्रतिशत अग्रिम भुगतान गंतव्य पर जाने से पहले ही कर दिया जाए. इस बाबत डीजी रेल एवं वित्त, विशेष शाखा एवं सीआईडी, सभी एसपी (रेल/एसटीएफ/एपी/जेलोजे), जैप प्रशिक्षण केन्द्र, पदमा, जैप, आईआरबी, सैप, एसआईएसएफ के समादेष्टा को पत्र भेजा गया है.

क्या है आदेश

पुलिस मुख्यालय से जारी पत्र में कहा गया है कि श्रावणी मेला 2026 में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए सभी जिला, वाहिनी, ईकाई एवं अन्य कार्यालयों से प्रतिनियुक्त होने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रतिनियुक्ति अवधि का 80% देशीय यात्रा भत्ता अग्रिम रूप से दिया जाए. यह भुगतान उनके गंतव्य पर पहुंचने से पूर्व ही संबंधित कार्यालय द्वारा पूर्व में आवंटित “देशीय यात्रा भत्ता” मद से किया जाएगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि उक्त मद में अतिरिक्त राशि की आवश्यकता हो तो अधियाचना पत्र उपलब्ध कराया जाए. इस आदेश को उच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed