Patna: NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बाद बिहार सरकार ने बड़ा आश्वासन दिया है. गृह विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 26 जुलाई  की शाम 6 बजे से पहले विरोध में शामिल लोगों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी और दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे. NEET/UG परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा राज्यभर में प्रदर्शन किए जा रहे थे. छात्रों की मांग थी कि परीक्षा व्यवस्था और उच्च शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही तय हो और सुधार किए जाएं.

कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी

26 जुलाई को शाम 6 बजे से पहले तक राज्य के किसी भी हिस्से में NEET/UG विरोध प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सरकार कोई दंडात्मक, प्रतिशोधात्मक या प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करेगी.

सभी FIR/नोटिस वापस होंगे

उक्त प्रतिरोध के दौरान 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी प्राथमिकी, परिवाद या कारण बताओ नोटिस को वापस लेने की विधिक प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाएगी.

गिरफ्तार लोगों की रिहाई

26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज सभी कांडों में गिरफ्तार एवं निरोधित सभी व्यक्तियों को शीघ्र मुक्त किया जाएगा. 26 जुलाई शाम 6 बजे से पहले दर्ज कांडों में कोई प्रत्यक्ष या परोक्ष कार्रवाई नामित व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी नहीं की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *