Patna: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के राजा बाजार स्थित केनरा बैंक के लॉकर से 64,79,710 रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. उन पर 1,41,90,000 रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है.

क्या है पूरा मामला

निगरानी ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने 24 जुलाई को पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा के खिलाफ प्रत्यनुपातिक धनार्जन का केस दर्ज किया था. आरोप है कि उन्होंने 1,41,90,000/- रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की. तलाशी के दौरान राजा बाजार शाखा, केनरा बैंक में खाता सं. 8598101050793 से जुड़ा लॉकर सं. 636 मिला. न्यायालय से सर्च वारंट लेकर डीएसपी के नेतृत्व में तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान 64,79,710  रुपये आभूषण बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *