Patna: पुलिस वाहन तोड़फोड़ मामले में पुलिस आम जनता से मदद मांगी है. शनिवार दोपहर के समय कुछ असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों ने विधि-व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से पुलिस के सरकारी वाहन में तोड़फोड़ कर क्षति पहुंचाई. घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज, वीडियो एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. सारण पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, फोटो, पूरा पता और मोबाइल नंबर सहित जानकारी उपलब्ध कराएं. जनसहयोग से दोषियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी. सारण पुलिस ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

संपर्क नंबर

एसएसपी सारण: 9031827135, डीएसपीमुख्यालय: 9031827144  जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: 9031036406  नगर थानाध्यक्ष: 9031827154

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed