Ranchi: मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को देवघर परिसदन सभागार में आगामी राजकीय श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. मेला की तिथि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक निर्धारित है. मंत्री ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए Out of Turn Darshan – VIP, VVIP दर्शन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी. ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. मंत्री ने सम्पूर्ण मेला क्षेत्र और देवघर नगरी को भव्य रूप से सुसज्जित करने, पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार और वैकल्पिक विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर आवागमन सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन और NHAI को समन्वय से काम करने को कहा. बैठक में उपायुक्त देवघर सौरभ कुमार भुवानिया, उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा, देवघर-सारठ-जरमुण्डी के विधायक, संथाल परगना कमिश्नर, डीआईजी दुमका, देवघर-दुमका एसपी सहित कई विभागों के सचिव और अधिकारी मौजूद थे.

बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा

समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व विश्राम गृह, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया. साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया. आगे उन्होंने तीन स्थलों पर बनाये जाने वाले टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा को बेहतर और वृहत करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवासन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके अलावा गर्मी और उमस से निजात के उद्देश्य से मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्ष की संख्या में इजाफा करने का निर्देश दिया गया है. साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर जिला स्तर के अधिकारियों एवं नेशन हाइवे के अधिकारियों आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. आगे उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को बेहतर तरीके से मेला में उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके. इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया. आगे समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया.

आधुनिक तकनीक का उपयोग

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में ए0आई0 बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए0आई0 बेस्ड कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम, सामान्य कैमरा के आसपास, ए0आई0 बेस्ड ड्रोन के आसपास टेलीविजन, फेस रिकोग्नाईशन कैमरा, हेड काउन्टींग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा विभिन्न स्थानों पर एवं क्यू आर बेस्ड कम्पलेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed