Ranchi: जमशेदपुर जिले क बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रिगल गोलचक्कर के पास यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा एक व्यक्ति से रुपये लेते हुए का वीडियो बीते गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच ट्रैफिक डीएसपी से कराई गई. डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. निलंबित पुलिसकर्मी में एएसआई ललन सिंह, आरक्षी पंकज कुमार औऱ प्रकाश साव का नाम शामिल है. एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed