Patna: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को मुजफ्फरपुर में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1047.09 करोड़ रुपये की लागत वाली 982 विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इसमें 375.04 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अंतर्गत 669 योजनाएं, 233.77 करोड़ की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना की 3 योजनाएं और 213.25 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं. कुल 673 योजनाओं का उद्घाटन और 309 योजनाओं का शिलान्यास किया गया. मुख्यमंत्री ने 213.25 करोड़ की लागत से बने सिकंदरपुर लेक फ्रंट का लोकार्पण किया. बेहद आकर्षक फव्वारों, लाइटिंग और कलाकृतियों से सजे इस लेक फ्रंट को देखकर CM ने कहा कि इससे शहर को नई पहचान मिली है. उन्होंने परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देश भी दिया.

मुजफ्फरपुर को 5 बड़ी घोषणाएं

आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय: मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि MIT मुजफ्फरपुर परिसर में आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. यह तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का केंद्र बनेगा.

तिरहुत टाउनशिप: राज्य में 12 नए टाउनशिप विकसित किए जाएंगे, जिनमें मुजफ्फरपुर में तिरहुत टाउनशिप बनेगा.

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट: एयरपोर्ट निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा.

पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर: बनने से दोनों शहरों के बीच यात्रा समय लगभग 40 मिनट रह जाएगा. हल्दिया-रक्सौल हाईवे: निर्माण से मुजफ्फरपुर की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी. मुजफ्फरपुर से लोग 6 घंटे में कोलकाता पहुंच सकेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed