Saharsa: सहरसा एसपी के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सौरबाजार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. गश्ती के दौरान डिंगा चौक पर एक टेम्पो को रोककर तलाशी लेने पर उसमें से एक देशी कट्टा और 10 गोली बरामद हुए। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. गिरफ्तार आरोपी में पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा बासा टोला का रहने वाला सुनील कुमार औक सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के गाडीपैता के रहने वाले संजय यादव का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौरबाजार थाना पुलिस की टीम डिंगा चौक होते हुए गश्त कर रही थी. इसी दौरान एक टेम्पो चालक पुलिस वाहन को देखकर टेम्पो घुमाकर भागने लगा. संदेह होने पर टीम ने ग्राम राजबैसा के पास टेम्पो को घेरकर दोनों को पकड़ लिया. संजय यादव के पास गमछे में लपेटे हुए एक देशी कट्टा और गोली बरामद किए गए. पूछताछ में संजय यादव ने बताया कि उसका बड़ा साला शंकर यादव अपनी मां से चालाकी से जमीन अपनी पत्नी के नाम लिखवाकर उसे बेच दिया है. जमीन खरीदने वाला व्यक्ति हथियार के डर से कब्जा करना चाहता है. इसी के लिए छोटे साले शुभंकर यादव ने अपने जीजा संजय यादव को हथियार और सहयोगियों के साथ बुलाया था. इस संबंध में सौरबाजार थाना (कांड संख्या-177/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed