Patna: बथनाहा थाना अंतर्गत डकैती-हत्याकांड के 10 हजार रुपये ईनामी फरार आरोपी मनीष शर्मा को पुलिस ने 4.5 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है. फारबिसगंज थाना क्षेत्र के डीडी रोड फारबिसगंज के रहने वाले फरार आरोपी मनीष कुमार शर्मा को बेगुसराय जिले क लाखो थाना क्षेत्र के धवोली से से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी मनीष शर्मा ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है.

क्या है मामला

31 जनवरी 2021 को शाम करीब 05:15 बजे बथनाहा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनापुर स्थित फुतकाहा भड़र से भड़र जाने वाली पक्की सड़क पर वादी राहुल कुमार गुप्ता और उनके साथी अमन गुप्ता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर रुपये लूट लिए थे. ईलाज के दौरान अमन गुप्ता की मृत्यु हो गई थी. इस संबंध में बथनाहा थाना (कांड सं0-55/21) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में यह कांड धारा-396/302 IPC एवं 27 आर्म्स एक्ट में तब्दील हुआ. इसमें 9 अप्राथमिकी अभियुक्त चिह्नित किए गए. इनमें अभय कुमार विश्वास, नीरज कुमार राम, छोटू कुमार मंडल, श्याम बहरदार, मोनू कुमार शर्मा, मनीष कुमार शर्मा, संतोष कुमार गुप्ता, पवन कुमार मंडल और भगत सिंह का नाम शामिल है. सभी थाना फारबिसगंज क्षेत्र के रहने वाले है.

घटना के बाद मनीष कुमार शर्मा गिरफ्तारी के डर से अपने रहने के ठिकानों को लगातार बदलता रहा था. इस कारण वो 4.5 साल तक पुलिस की पकड़ से बाहर था. मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया एसपी के दिशा-निर्देश में एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया. तकनीकी सूचना संकलन कर टीम ने फरार आरोपी मनीष कुमार शर्मा बेगूसराय के धवोली से गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *