Patna: राज्य की महत्वाकांक्षी बख्तियारपुर-ताजपुर पुल परियोजना में शुक्रवार को हादसा हो गया. सुबह लगभग 9 बजे P-38 पिलर पर निर्माण कार्य के दौरान CFT मशीन में तकनीकी खराबी आ गई. जानकारी के अनुसार मशीन के एक हिस्से में तकनीकी खराबी के कारण उसके नीचे लगी ट्रे एक ओर झुक गई. इस दौरान वहां काम कर रहे 4 श्रमिक घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही सभी घायल श्रमिकों को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया. विभाग के अनुसार सभी का समुचित इलाज किया जा रहा है और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है.

सुरक्षा मानकों की समीक्षा

राज्य सरकार और पथ निर्माण विभाग ने कहा है कि श्रमिकों का जीवन, स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. घटना के तुरंत बाद संबंधित स्थल पर आवश्यक तकनीकी जांच एवं मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि वह परियोजना की गुणवत्ता, श्रमिकों की सुरक्षा और समयबद्ध निर्माण के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. बख्तियारपुर-ताजपुर पुल गंगा पर बन रहा एक महत्वपूर्ण पुल है. हादसे के बाद साइट पर सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है ताकि आगे ऐसी घटना न हो.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed