Ranchi: बेंगलुरु से घर लौट रहे एक यात्री को ऑटो में बैठाकर धुर्वा के सुनसान जंगल में लूटने वाले गैंग को रांची पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपी में विधानसभा थाना क्षेत्र के डेमसाईड धुर्वा के रहने वाले धीरज कुमार सिंह, धुर्वा थाना क्षेत्र के डेम साईड के रहने वाले मेजर यादव और एक निरुद्ध विधि विरुद्ध बालक शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 2 टेम्पो, 1 मोबाइल, 1 बैग-कपड़ा, 1 प्रिंटर औऱ 5000 रुपये नकद पुलिस ने बरामद किया है. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग अलग-अलग वाहन से पहले भी कई लूट कर चुके हैं. इसी संबंध में धुर्वा थाना (कांड सं0-147/26) में मामला दर्ज है.

क्या है मामला

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि बीते शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे बेंगलुरु से हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस से एक व्यक्ति हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचा. उसे धनबाद जाना था, इसलिए उसने रांची रेलवे स्टेशन जाने के लिए टुक-टुक किराये पर लिया. चालक सहित पहले से 2 लोग मौजूद थे. पीड़ित को स्टेशन ले जाने के बजाय ये लोग धुर्वा थाना क्षेत्र के यूकलिप्टस बगान के पास सुनसान जगह ले गए और उसका सामान, मोबाइल और 5000 रुपये नकद लूट लिए. पीड़ित ने धुर्वा थाना पहुंचकर शिकायत दी. इस पर धुर्वा थाना (कांड सं0-146/26) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी को सूचना मिलते ही उन्होंने उद्भेदन और गिरफ्तारी का निर्देश दिया. हटिया डीएसपी के नेतृत्व में टीम बनाकर छापामारी शुरू हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से घटना में प्रयुक्त टुक-टुक, लूटा गया मोबाइल, बैग, कपड़े, प्रिंटर और 5000 रुपये आरोपियों की निशानदेही पर एक और साथी व एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया और दूसरा टेम्पो भी जब्त हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed