Ranchi: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित DD बार के सामने हुए हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. एसएसपी ने वर्तमान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. साथ ही पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया प्रभारी पदस्थापित किया गया है.
बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के DD बार के सामने हाल ही में हुए हत्याकांड के मामले में पुलिस की भूमिका और लापरवाही को लेकर सवाल उठ रहे थे. घटना के बाद उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की समीक्षा की गई. एसएसपी ने हत्याकांड के मामले में वर्तमान थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय की है. कर्तव्य निर्वहन में शिथिलता बरतने के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र रहेगा.
वही बिष्टुपुर थाना में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लंबित अनुसंधानों को गति देने के लिए पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को तत्काल प्रभाव से बिष्टुपुर थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है.

लापरवाही पर 3 पुलिसकर्मी भी निलंबित

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के DD बार के समीप 27 जून की रात हुई चाकू मारने की घटना के दौरान गश्ती दल में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने पर निलंबित कर दिया गया है. गश्ती दल के पुलिसकर्मियों के सामने दो युवक हिमांशु सिंह एवं प्रत्युष सिंह को कुछ युवकों ने चाकू मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. जिसका ईलाज के दौरान टीएमएच में मौत हो गया.  सीसीआर डीएसपी के जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसआई रतन कुमार दास, राजेश कुमार रंजन और आरक्षी मनोज कुमार को निलंबित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed