Ranchi: हजारीबाग पुलिस ने बरकट्ठा थाना क्षेत्र से राज्य के बाहर से आ रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है. मद्दनिषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. सूचना मिली थी कि झुरझुरी स्थित झारखंड होटल में एक 12 चक्का ट्रक (UK18CA-6133) काफी देर से खड़ी है, उसपर अवैध अंग्रेजी शराब लोड है. हजारीबाग एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ग्राम झुरझुरी स्थित झारखंड होटल के पास से ट्रक और चालक को थाना लाया गया. तलाशी में ट्रक से कुल 933 पेटी शराब बरामद हुई. इसमें 01.IMPERIAL BLUE कंपनी की 450 पेटी और IMPERIAL BLUE कंपनी की 485 पेटी शराब बरामद हुई. सभी बोतलों पर “For sale in U.T. Chandigarh” लिखा था. कुल मात्रा 4,365 लीटर आंकी गई. पुलिस ने उतराखंड के उधमसिंह नगर डजिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सुजात कॉलोनी के रहने वाले ट्रक चालक दलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के विरुद्ध बरकट्ठा थाना (कांड संख्या 101/26) में मामला दर्ज किया गया है.
