Ranchi: हजारीबाग पुलिस की पैरवी और मजबूत अनुसंधान का नतीजा सामने आया है. हजारीबाग न्यायालय ने मई 2026 में अलग-अलग 17 मामले में 49 अपराधियों को सजा सुनाई है. इसमें हत्या, पॉक्सो, दुष्कर्म और दहेज के गंभीर मामले शामिल हैं. हजारीबाग पुलिस ने कहा कि यह सार्थक प्रयास और बेहतर अनुसंधान का परिणाम है. पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है. पीड़ितों को न्याय दिलाना प्राथमिकता है.
केस-वाइज सजा का ब्यौरा
मुफस्सिल थाना कांड सं0-132/19: 1 अभियुक्त को 10 साल की कठोर सजा + 1 लाख रुपये जुर्माना.
विष्णुगढ़ थाना कांड सं0-27/10: हत्या के मामले में 3 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा.
पॉक्सो एक्ट के मामले: 3 दोषियों को 10-10 साल की सजा सुनाई गई.
दुष्कर्म कांड: 1 दोषी को 7 साल की सजा मिली.
दहेज उत्पीड़न के 4 केस: कुल 8 लोगों को सजा- 3 दोषियों को 3-3 साल की सजा 5 दोषियों को 2-2 साल की सजा
अन्य मामले: 33 व्यक्तियों को विभिन्न धाराओं में सजा सुनाई गई.
