Ranchi: पलामू क्षेत्र की पुलिसिंग को धार देने के लिए लातेहार में आयोजित 3 दिवसीय पलामू क्षेत्रीय पुलिस मीट-2026 में गढ़वा जिले के पुलिस अफसरों ने बाजी मार ली. गढ़वा के एसआई आदित्य कुमार नायक ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन बने, जबकि गढ़वा टीम ओवरऑल रनर अप रही. 17 से 19 जून तक चले इस पुलिस मीट में गढ़वा, पलामू और लातेहार जिले के पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल हुए. साइंटिफिक Aids to Investigation, फोरेंसिक साइंस, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ-रूल्स एंड जजमेंट, फिंगर प्रिंट, क्राइम सीन फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, लिफ्टिंग-पैकेजिंग, कंप्यूटर, मेडिको लीगल और डॉग स्क्वॉड जैसे 10 से ज्यादा विषयों पर प्रतिभागियों का टेस्ट लिया गया.
गढ़वा के नाम रही मीट
गढ़वा जिले के एसआई आदित्य कुमार नायक ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने क्राइम इन्वेस्टिगेशन, लॉ रूल्स एंड जजमेंट में गोल्ड, फोरेंसिक साइंस रिटेन में गोल्ड, सीन ऑफ क्राइम फोटोग्राफी में गोल्ड और फिंगर प्रिंट प्रैक्टिकल-ओरल में सिल्वर मेडल जीता. कुल 3 गोल्ड और 1 सिल्वर के साथ वो ओवरऑल इंडिविजुअल चैंपियन बने. वहीं इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम ने फोरेंसिक साइंस और मेडिको लीगल में सिल्वर मेडल जीते.
टीम परफॉर्मेंस
पूरे इवेंट में गढ़वा जिले की टीम पलामू रेंज की ओवरऑल रनर अप रही. इससे साफ है कि गढ़वा पुलिस साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन और फोरेंसिक में पलामू रेंज में टॉप पर है.
