Patna: भागलपुर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय से हुई चोरी का खुलासा कर दिया है. अंगरक्षक की सरकारी पिस्टल, 35 गोली, सीसीटीवी का डीवीआर समेत चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया गया है. मुख्य आरोपी अमन कुमार को झारखंड के गोड्डा से गिरफ्तार किया गया है.
क्या है मामला
मिली जानकारी के अनुसार 8 जून को तिलकामांझी थाना क्षेत्र में सांसद अजय कुमार मंडल के कार्यालय में चोरी हुई थी. चोर उनके अंगरक्षक की सरकारी पिस्टल, 35 गोलियां, सीसीटीवी का डीवीआर और अन्य सामान ले गए थे. पुलिस मामला दर्ज कर टीम गठित किया. टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान, डाटाबेस से फोटो मिलान और मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्ध की पहचान अमन कुमार के रूप में की. गोड्डा पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. अमन ने जुर्म कबूल कर लिया. अमन की निशानदेही पर चोरी की पिस्टल, 35 गोली, सीसीटीवी डीवीआर और अन्य सभी सामान बरामद कर लिया गया. दूसरे आरोपी पाण्डव मोहली की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
