Patna: बिहार एसटीएफ और नवगछिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वांछित टॉप-10 अपराधी सिंटू यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. खरीक थाना (कांड संख्या 345/25) में दर्ज मामले में वांछित सिंटू यादव को छापेमारी कर दबोचा गया. उसके पास से देसी कट्टा, 2 गोली और मोबाइल बरामद हुआ.

खरीक थाना में दर्ज मामले में सिंटू यादव फरार चल रहा था. बिहार एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद नवगछिया जिला पुलिस के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया गया. घेराबंदी कर उसे हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सिंटू यादव का आपराधिक इतिहास बेहद खौफनाक है. नवगछिया जिले के कई थानों में उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कुल 13 मामले दर्ज हैं. पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed