Patna: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की मुख्यालय टीम ने सोमवार को एक ही दिन में बांका और पूर्णिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बिजली जुर्माना मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहे बिजली विभाग के एसडीओ और दाखिल-खारिज के एवज में घूस ले रहे राजस्व कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया. बांका के रजौन  बिजली कार्यालय के एसडीपो विजेन्द्र कुमार को बिजली जुर्माना मैनेज करने के नाम पर 20 हजार लेते पकड़ा गया है. वही पूर्णिया में जमीन दाखिल-खारिज के एवज में 10 हजार वसूल रहे राजस्व कर्मचारी रुपक कुमार को दफ्तर से ही पकड़ा गया है.

मनोज कुमार यादव ने निगरानी से शिकायत की थी कि उनके घर की किराना दुकान में वाणिज्यिक कनेक्शन न होने पर लगे जुर्माने को मैनेज करने के लिए एसडीओ रिश्वत मांग रहे हैं. सत्यापन में आरोप सही मिलने पर डीएसपी के नेतृत्व में धावादल ने बांका के रजौन स्थित बिजली ऑफिस कार्यालय कक्ष से आरोपी को 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया. वही उमेश कुमार महतो ने शिकायत की थी कि आवासीय जमीन के दाखिल-खारिज के लिए राजस्व कर्मचारी घूस मांग रहा है. निगरानी की टीम ने के०नगर अंचल के अभिलेखीय भवन से आरोपी को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed