Patna: बेगूसराय जिले के साठाचक इलाके में नाबालिग के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पीड़ित परिवार की शिकायत पर POCSO एक्ट व BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी संदीप महतो उर्फ भोलवा मंसूरचक थाना क्षेत्र के हवासपुर का रहने वाला है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के लिखित शिकायत पर मंसूरचक थाना (कांड संख्या-82/26) में मामला दर्ज किया गया. जिसमें बताया गया कि 21 मई को सुबह 3:00 बजे अपने गाँव के एक नाबालिग लड़का के साथ सड़क पर दौड़ रही थी कि अचानक एक अल्टो कार सवार दो अज्ञात हम दोनों को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर भट्ठा चौक के पास सब्जी के गद्दी के पीछे खेत में अल्टो कार के चालक ने बलात्कार कर घर के पास लाकर छोड़ दिया. घटना की सूचना पर मंसूरचक थाना पुलिस टीम घटनास्थल पहुँचकर पड़ताल किया. एफएसएल की टीम को बुलाया गया. वही पीड़िता का चिकित्सीय जांच के लिए बेगुसराय सदर अस्पताल भेजा गया. मंसूरचक थाना पुलिस टीम तकनीकी अनुसंधान एवं गुप्त सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी अल्टो कार के चालक संदीप महतो उर्फ भोलवा को गिरफ्तार किया. पीड़िता के द्वारा उसकी पहचान भी की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय एसपी घटनास्थल पर पहुँचकर वहाँ उपस्थित तेघड़ा एसडीपीओ एवं मंसूरचक थाना को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. तेघड़ा एसडीपीओ के नेतृत्व में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *