Patna: खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखायबासा गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी घायल हो गया. जिसके बाद पुलिस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखायबासा के रहने वाले पुलिस मुठभेड़ में जख्मी अपराधी मो० बुद्दीन को दाहिने पैर में गोली गली है. जिसे इलाज के लिए बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है. मौके पर से एक देशी कट्टा, एक देशी रायफल, 11 गोली, 3 खोखा, 1 मिसफायर गोली, मोबाइल और बिंडोलिया पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि खगड़िया जिला का टॉप-10 एवं 50,000 रूपये का ईनामी अपराधी मो० बुद्दीन सुखायबासा स्थित बाँध सड़क के बाँए एवं पूरब की ओर बहियार में मो० सजुल के मवेशी बासा में छिपा हुआ है. सूचना पर गोगली एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन कर बेलदौर थाना पुलिस, डीआईयू टीम एवं एसटीएफ टीम सुखायबासा स्थित बाँध सड़क के बाँए एवं पूरब की ओर बहियार में मो० सजुल के मवेशी बासा पहुँचकर घेराबंदी करते हुए छापामारी प्रारंभ किया, छापामारी के दौरान एक संदिग्ध पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेत की तरफ भागने लगा. पुलिस आत्मरक्षार्थ जवाबी नियंत्रित फायरिंग की गई, उक्त फायरिंग में 01 गोली फायरिंग करते हुए भागने वाले संदिग्ध के दाहिने पैर में जा लगी. जिससे घायल होकर वहीं गिर गया. जिसे अविलंब इलाज के लिए बेलदौर प्राथमिकी स्वास्थय केन्द्र भेजा गया. प्रारंभिक पुछताछ जख्मी की पहचान टॉप-10 एवं 50,000 रूपये का ईनामी अपराधी मो० बुद्दीन के रूप में हुई है. जो कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है. जिसके गिरोह में कई सदस्य शामिल हैं. इस संबंध में बेलदौर थाना (कांड सं0-173/26) में मामला दर्ज किया गया है.
