Ranchi: फिरौती के लिए अपरहण की घटना को अंजाम देने में शामिल पांच अपराधी को गिरिडीह के बेगाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही चाईना मोड़ चुंजका जंगल से अपहृत को सकुशल बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपराधोड़ा के रहने वाले मो० सोहेल, मोहनपुर के रहने वाले मो० समीर अंसारी, अफरीदी शाह, पचम्बा थाना क्षेत्र के चैताडीह के रहने वाले मो० आदिल अंसारी और इरशाद अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के पास से बाईक (JH11AM8557) बुलेट (IH 11AR 6667), मोबाईल और अपहृत का बाईक (JH 111 4694) पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी ने बताया कि 24 मई को करीब 07:50 बजे संध्या में गांडेय थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह निवासी इकबाल अंसारी द्वारा बताया गया कि इनके चचेरे भाई तसलीम अंसारी को कुछ अपराधियों द्वारा खण्डोली के पास से बाईक सहित दोपहर करीब 02:00 बजे अपहरण किया गया है एवं अपहरणकर्ता फिरौती की मांग कर रहे हैं. सूचना पर एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के सहयोग से अपहृत व्यक्ति तसलीम अंसारी को चाईना मोड़ चुंजका जंगल से सकुशल बरामद किया. एवं घटना को अंजाम देने वाले पाँच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. अपहृत का बाईक को बरामद किया गया. इसके अतिरिक्त घटना मे प्रयुक्त बाईक एवं मोबाईल को भी जप्त किया गया. अपहृत ने पुलिस क बताया कि अपराधियों ने 10,000,00 रूपये की मांग किया था. जिसमें से 24,000 रूपया क्यूआर कोड के माध्यम से फिरौती के रूप में ट्रासफर करवाया. गिरफ्तार अपराधियों से पुछताछ के दौरान इस घटना में अपनी संलिप्तता के साथ-साथ दो अन्य अपराधियों राजा एवं जाफर उर्फ लल्लुआ की भी घटना में शामिल होने की बात स्वीकार किया गया. फिरार दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. इस संदर्भ में बेंगाबाद थाना (काण्ड सं0-87/26) में मामला दर्ज किया गया है. मो० आदिल अंसारी और मो० समीर अंसारी का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो आरोपी के विरुद्ध पचम्बा और मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज है.
