Patna: लापरवाही बरतने वाले 16 अनुसंधानकर्ता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरु की गई है. कटिहार एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई शुरु किया है. इनमें बेलौन थाना के एसआई गणेश कुमार, मनिहारी थाना के एसआई विकाश कुमार, बारसोई थाना के एसआई प्रवेज आलम, आजमनगर थाना के एसआई रूपम कुमारी, सहायक थाना के एसआई राम कुमार सिंह, पोठिया थाना के एसआई धर्मेन्द्र कुमार, अमित कुमार, कुर्सेला थाना के एसआई राजीव रंजन कुमार, सहायक थाना के एसआई खचॉची नट, कदवा थाना के एसआई छोटू कुमार, पुलिस केन्द्र में तैनात एसआई दिवाकर सरकार, सुधानी थाना में तैनात एएसआई सत्येन्द्र पासवान, सालमारी थाना में तैनात एएसआई चन्द्रमौली प्रसाद, सहायक थाना में तैनात एएसआई विनोद कुमार मंडल, कदवा थाना में तैनात एएसआई सफीउद्दीन अंसारी और कोलासी कैम्प में तैनात एएसआई विवेकानंद चौधरी का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार अनुसंधानकर्ताओं द्वारा कांडों के निष्पादन में शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए परिचारी डीएसपी से जांच कराई गई. जांचोपरांत आरोप सत्य पाए जाने पर कटिहार एसपी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरु किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *